Mahi News

लेटेस्ट न्यूज़, ब्लॉग्स और टेक्नोलॉजी अपडेट्स

By | June 24, 2026

AD UNIT: TOP OF ARTICLE
यह लड़का शादी से पहले अपनी मंगेतर के जन्मदिन की तैयारियां कर रहा था और यह मंगेतर अपने होने वाले पति के मौत का इंतज़ाम कर रही थी।
यह लड़की जिसे आप देख रहे हैं, वो कल तक सोशल मीडिया पर अपने मंगेतर के मरने के बाद लिख रही थी कि "आई लव यू सो मच, तुम मुझे क्यों छोड़ गए मेरे जन्मदिन पर?" लाखों लोग संवेदनाएं दिखा रहे थे, इस लड़की के लिए बुरा फील कर रहे थे कि कितनी बदकिस्मत है यह।
लेकिन पुलिस ने जो कहानी बताई है, वो शादी से, प्यार से, मानवता से, इंसानियत से आपका विश्वास हिला सकती है।
यह कहानी है 26 साल के केतन अग्रवाल की। एक बड़े बिल्डर का इकलौता बेटा, घर का लाडला, माँ-बाप की आँखों का तारा, जिसने अपने माँ-बाप की बात मानकर इस लड़की से अरेंज मैरिज करने का फैसला किया।
नवंबर में शादी फाइनल हुई। माँ-बाप ने बड़े शौक से एक 17 करोड़ के बड़े पैलेस में शादी बुक की थी। हनीमून के लिए बाली भेजने की तैयारी थी। मेहमानों के लिए माँ-बाप ने दो प्राइवेट फ्लाइट तक कर रखी थी। घर में तमाम खुशियाँ आने वाली थीं, लेकिन किसी को अंदाज़ा नहीं था कि जिस लड़की को कुछ महीनों बाद दुल्हन बनकर घर आना था, वो इस लड़के की हत्या की साज़िश में शामिल हो जाएगी।
यह वीडियो देखा आपने? इंगेजमेंट के बाद का यह वीडियो है। ऐसा लगता है कि दोनों कितने खुश हैं, कितने प्यारे लग रहे हैं। लड़का अपनी होने वाली बीवी के लिए फूल ला रहा है, उसे प्रपोज़ कर रहा है। इसे देखकर लगता है कि यार हैप्पी कपल ऐसे होते हैं, शादी में आपका विश्वास जग जाता है।
देखिए इस तस्वीर को, साथ हँसते-मुस्कुराते, एक-दूसरे के करीब खड़े हुए, एक-दूसरे की बाहों में बाहें डाले। केतन के चेहरे पर वो सुकून है जो किसी लड़के के चेहरे पर होता है जब उसे मनपसंद औरत मिल जाती है। सब खुश नज़र आ रहे हैं और इस वीडियो को देखकर शायद ही कोई यकीन कर पाएगा कि इस वीडियो में जो लड़की है, वो इसकी मौत की वजह बन सकती है।
हाँ, कम से कम आरोप तो यही कहते हैं। कम से कम मुक़दमा तो इसी बात का चल रहा है। इस वीडियो को देखकर आप अंदाज़ा लगाइए कि क्या केतन ज़रा भी अंदाज़ा लगा सकता था कि जिस लड़की से वो मोहब्बत का इज़हार कर रहा है, वो उसकी ज़िंदगी छीनने की वजह बनेगी।
प्यार, धोखा, मौत की यह कहानी पहली भी दोहराई गई है। बीते कुछ समय में इस देश ने सोनम रघुवंशी, मुस्कान रस्तोगी जैसे मामले देखे हैं। लेकिन अब पुणे से आई यह कहानी लोगों के मन में सवाल पैदा कर रही है कि यह है क्या?

AD UNIT: BOTTOM OF ARTICLE

No comments:

Post a Comment